जहानाबाद जिले के शकुराबाद राजकीय मध्य विद्यालय ‌‌ में सम्राट अशोक की जयंती पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

जहानाबाद रतनी से रत्नेश कुमार सिंह

शकुराबाद स्थित राजकीय मध्य विद्यालय शकुराबाद में चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। विद्यालय प्रांगण में सम्राट अशोक की चित्र पर शिक्षक , शिक्षिकाएं तथा छात्र छात्राओं ने माल्यार्पण किया। मौके पर उपस्थित रतनी प्रखंड B,o सबजीत कुमार शिक्षको ने अपना संबोधन भी दिया इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद कुमार ने सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डाला कहा कि भारत के इतिहास में बहुत से शक्तिशाली

एवं चक्रवर्ती राजाओं का वर्णन आता है इन्ही में से एक मौर्य वंश के सम्राट अशोक भी है। इन्हे इतिहास में देवानाम्प्रिय एवं प्रियदर्शी के नाम से भी उल्लेखित करते है। अशोक ने मगध के राज्य को तो अपना बना लिया किन्तु उनके राजतिलक में विभिन्न

बाधाओं का आना जाना लगा रहा जिसका उन्होंने शक्ति से सामना भी किया। अशोक को चक्रवर्ती राजा इस कारण से कहा जाता है कि वे अपने राज में भोग विलास में ना रहकर निरंतर पराक्रम करते रहते थे। इसी कारण उन्होंने उत्तर भारत से दक्षिण के मैसूर, कर्णाटक, बंगाल से लेकर अफगानिस्तान तक अपनी शौर्य पताका फहरा दी थी।
कार्यक्रम में दिग्विजय कुमार, दीपू कुमार ,रीता रंजन ,अमरेंद्र कुमार
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button