मीडिया की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना जरूरी- निरंजन केशव प्रिंस

अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जेडीयू प्रदेश सचिव निरंजन केशव प्रिंस ने प्रेस वयान जारी कर कहा कि मीडिया की आजादी के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है। साथ ही यह दिन

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखने और उसका सम्मान करने की प्रतिबद्धता की बात भी करता है। यह दिन बताता है कि लोकतंत्र के मूल्यों और सुरक्षा और उसे बहाल करने में मीडिया भूमिका निभाता है।

पत्रकारों को लोकतंत्र का चैथा स्तंभ माना जाता है क्योंकि यह लोगों के विचारों को प्रभावित करने या परिवर्तित करने में अहम भूमिका निभाता है। साथ में उन्होंने कहा कि हमें यह भी ध्यान रखना है कि निष्पक्ष पत्रकारिता की लोकतंत्र की मजबूती है।

निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए विश्व पटल पर कई बार देखा गया है कि कई देश में पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को अपना दायित्व निभाते हुए प्रतिबंधों ,उत्पीड़न, नजरबंदी और यहां तक की मौतों के खतरों का भी सामना करना पड़ता है। भारत के कई पत्रकारों अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदान देते हुए हमारे बीच से चले गए। मैं उन सभी पत्रकारों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button