निरंजन केशव प्रिंस ने जरूरतमंद के बीच किया कंबल का वितरण

जहानाबाद:- एक बार फिर से युवा जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस के द्वारा नगर परिषद जहानाबाद के वार्ड नंबर 13 शेखालामचक के जरूरतमंद परिवार के बीच कंबल का वितरण किया।

प्रिंस ने वहां निवास कर रहे सैंकड़ो जरूरतमंद परिवार के बीच कंबल का वितरण किया एवं प्रिंस ने बताया की जरूरतमंद के सेवा ही परमात्मा की सच्ची सेवा है,सेवा भाव के जरिए समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने के साथ ही आम लोगों को भी उनके सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि मेरे पास जो कुछ भी वो ईश्वर की कृपा और सभी लोगो के आशीर्वाद से है। असल में सेवा से बड़ा कोई परोपकार इस विश्व में नहीं है। जिसे मानव सहजता से अपने जीवन में अंगीकार कर सकता है।और जरूतमंद की सेवा ही परमात्मा की असली सेवा है।

सेखालामचक के सैकड़ों लाभार्थी परिवारों ने निरंजन केशव प्रिंस के इस सेवा भाव का सम्मान करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया,और शेखालमचक के निवासियों ने बताया की प्रिंस जी, पिछले कई सालों से उनके बीच सक्रिय रहते हैं और लगातार मदद करते आ रहे हैं।

जब भी हमलोगो को कुछ भी जरूरत होती है तो प्रिंस जी एक सूचना पर मदद के लिए तैयार हो जाते हैं। कंबल वितरण के दौरान वार्ड नंबर 13 के वार्ड पार्षद मो.शहनवाज उर्फ मुन्ना, डॉक्टर अनवर, फिरोज आलम , पंकज राकेश, जी सहित कई लोग उपस्थित थे।

जहानाबाद से दिपक शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button