जहानाबाद के जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा चलाया गया स्वास्थ्य ‌जागरुकता अभियान

जहानाबाद में जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। विदित हो कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम” के अंतर्गत भारत सरकार के द्वारा हर महीने कुछ गतिविधियां चलाई जाती है। इसी श्रृंखला में जवाहर नवोदय विद्यालय, जहानाबाद के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्थानीय मकपा गांव के निवासियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियान चलाकर प्रेरित किया गया।

उक्त अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ए. एन. शर्मा ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। यदि हम अपने आप को और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखेंगे तो हम विभिन्न बीमारियों से दूर रह सकेंगे और जीवन को बेहतर तरीके से जी पाएंगे। जीवन की प्रत्येक चुनौती का डटकर सामना कर पाएंगे एवं जीवन को सफल बना पाएंगे।

उक्त अभियान में विद्यालय के स्काउट- गाइड के कैडेट्स ने बड़े रोचक तरीके से गांव के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी बातों से अवगत कराया। नुकड़ नाटक के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मच्छर, मक्खी तथा पानी की गंदगी से होने वाली विभिन्न बीमारियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

जबकि घर -घर जाकर स्काउट- गाइड के छात्र- छात्राओं ने लोगों को स्वच्छ रहें- स्वस्थ रहें हेतु प्रेरित किया। इस अभियान में विद्यालय के छात्र- छात्रा नैना, अंजली, आयुषी, लक्ष्मी, सृष्टि, सोनम, वर्तिका, दिव्यानी, मोहित, शुभम , पुरण, करण, अमन के साथ स्काउट- गाइड ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, स्वच्छता अभियान जागरूकता कार्यक्रम में शिक्षक अरुण शर्मा, हरिशंकर सिंह, जे पी सिंह,अमित मंडल, हरिशंकर कुमार, (जिला संगठन आयुक्त) स्काउट- गाइड, जहानाबाद और सुश्री अज़ीमा खुशनुदी ने भी अपना योगदान दिया।

जहानाबाद से दीपक शर्मा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Call Now Button