जहानाबाद जिले में चोरी की घटना थमने का नाम नही ले रहा है।
अज्ञात चोर बंद मकान को अपना निशाने बनाते हुए आराम से चोरी कर रहे है।बीते रात मखदुमपुर थाना क्षेत्र के नेबारी गांव में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया। इस दौरान चोरों ने मकान से लगभग 10 से 12 लाख रुपए के कीमती गहने,कपड़े एवं नगद रुपये लेकर रफू चक्कर हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सभी परिवार गया में रहते थे बंद मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गौतम कुमार ने कहा हम लोग गांव में नहीं रहते थे गांव का मकान बंद रहता है।

ग्रामीणों ने बताया कि बंद मकान में छत के सहारे चोर प्रवेश कर उनके घर से कपड़ा,गहना,नगद रुपय मकान बंद था जिसे भी चोरों ने अपना निशान बनाया जब गया से अपने घर आए तो उनके घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके घर पर चोरी हो गई है। इस बाबत घटना की सूचना पाकर मखदुमपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई थी।

साथ ही डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक इस संबंध में आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद किस-किस समान और कितने रुपए की चोरी हुई है। वह स्पष्ट पता चल पाएगा। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।