जहानाबाद जिले में आंधी-बारिश के के चलते एक युवक की पेड़ में दबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नीतीश कुमार (28) साल के रूप में हुई है, जो बाहर में मजदूरी का काम करता था। वह छठ पर्व मनाने के लिए अपने गांव आया था।
10 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश से पहले नीतीश कुमार (28) साल अपने घर से खेत की ओर घूमने निकला था। तभी अचानक तेज आंधी के चलते ताड़ का पेड़ उस पर गिरा और दबने से उसकी मौत हो गई।

जब नीतीश कुमार देर शाम घर नहीं लौटा तो उसे लोग खोजने निकले, लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला। इसके बाद स्थानीय थाने को सूचना दी गई। आज सुबह गांव के कुछ लोग नदी के किनारे बधार में गए तो आसपास से तेज बदबू आ रही थी। नजदीक जाने पर व्यक्ति पर तार गिरा हुआ है और उसकी मौत हो चुकी थी।

नीतीश का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नीतीश कुमार की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया