जहानाबाद –जिले का एक मात्र सदर अस्पताल की व्यवस्था चरमरा सी गई है। डाॅक्टरों की मनमानी से मरीजों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है।सदर अस्पताल में पदस्थापित डाॅक्टर की लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। हलाकी जिला पदाधिकारी के द्वारा सदर अस्पताल की निरिक्षण भी किया जाता है, फिर भी यहां की ब्यवस्था में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं होती दिख रही है।
ताज़ा मामला आज दिन बुधवार की शाम करीब 8 बजे एक महिला इलाज के लिए पुर्जा कटवा कर डाॅक्टर की आश में करीब रात्री 10 बजे तक पलके बिछाए बैठी है, फिर भी डाॅक्टर का कोई अता पता नहीं दिखाई पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नोआवाॅ निवासी धर्मेंद्र प॑डित की पत्नी बि॑दू देवी इलाज हेतु शाम 8 बजे के पूर्व से ही पुर्जा कटा बैठी हुई है।पर॑तु रात्रि करीब 10 बजे के बाद भी कोई डॉक्टर डियुटी पर उपलब्ध नहीं है,जबकी रोस्टर एवं पूर्जा पर डाॅक्टर सोनी कुमारी है जो अपनी डियुटी से फरार है। इलाज न होने के फलस्वरूप महिला की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।
वही डॉक्टर सोनी कुमारी के अनुपस्थित रहने के सवाल पर सिविल सर्जन डॉ देवेंद्र प्रसाद से पुछा तो,वे कुछ बताने से इंकार कर गए। वही डॉक्टर सोनी कुमारी से जानने की कोशिश की गई तो मोबाइल का रि॑ग होता रहा, लेकिन रिसिव नहीं कर सकी।
यैसा प्रतित होता है कि सदर अस्पताल जहानाबाद में सिविल सर्जन की बजूद कुछ है ही नहीं।
जिला पदाधिकारी से पिड़ित महिला के पति ने,सदर अस्पताल जहानाबाद की ब्यवस्था को सुधारने तथा डियुटी से गायब रहने वाली डाॅक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है।